{"_id":"61f3d47b36557b54565134a7","slug":"terrorists-launched-grenade-attack-on-security-forces-in-batmaloo-srinagar-search-operation-started-in-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग, अफरा-तफरी के बीच इलाके में सर्च अभियान शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग, अफरा-तफरी के बीच इलाके में सर्च अभियान शुरू
Fri, 28 Jan 2022 05:07 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 28 Jan 2022 05:07 PM IST
सार
श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर फायरिंग की है। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर में तैनात सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर के बटमालू इलाके में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई है। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुक्रवार दोपहर बाद हुए इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आरोपियों को खोजने के लिए पुलिस और अन्य जवान लगाए गए हैं। बताया जाता है कि बटमालू इलाके में पुलिस कर्मी तैनात थे तभी उन पर हमला करते हुए फायरिंग की गई है।
विज्ञापन
शोपियां मुठभेड़ के बाद फरार हुए दहशतगर्दों की तलाश तेज
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार रात को कई घंटे तक चली मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए थे। अंधेरे का फायदा उठाते हुए पाकिस्तानी समेत दो आतंकी मौके से भाग निकले। आतंकियों की तलाश अभी भी जारी है। चक नौगाम इलाके में एक इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था।
विज्ञापन
पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर घर-घर तलाशी शुरू की। तलाशी शुरू होते ही आतंकियों ने एडवांस पार्टी के जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसमें सेना के तीन जवान घायल हो गए। जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
इस बीच अंधेरे के चलते रात में अभियान स्थगित कर दिया गया। सुबह उजाला होते ही इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया तो पता चला कि आतंकी अंधेरे का फ ायदा उठाकर भाग निकले हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से फरार हुए दो आतंकियों में से एक पाकिस्तानी था।
इस बीच सेना के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों घायल जवानों का अस्पताल में इलाज जारी है। फि लहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।