जम्मू-कश्मीरः इंजीनियरिंग फोर्स कैंप पर आतंकी हमला, तीन मजदूरों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के अखनूर से आतंकी हमले की खबर आ रही है। नियंत्रण रेखा के समीप स्थित सेना के इंजीनियरिंग फोर्स कैंप पर आतंकी हमला हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक नियंत्रण रेखा के समीप स्थित सेना के इंजीनियरिंग फोर्स कैंप को आतंकियों ने निशाना बनाया है। हमले में अब तक तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
खबर के मुताबिक अखनूर सेक्टर स्थित बटाल गांव में सेना के जीआरईएफ कैंप पर आतंकियों ने हमला किया है। बटाल गांव को सेना ने चारो तरफ से घेर लिया है। हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के लाइन ऑफ कंट्रोल से सटे सभी कैंपों को अलर्ट कर दिया गया है।
हमला रविवार देर रात को दो बजे के करीब हुआ। आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए जिस समय सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी बदली जाती है उस समय हमला किया। हमले वाली जगह LoC के करीब है। हमले वाली जगह पर इंजीनियर और मजदूर मौजूद थे।
डिफेंस पीआरओ मनीष मेहता के मुताबिक GREF प्लाटून पर आतंकी हमला रात के करीब 1 बजकर 15 मिनट पर हुआ जिसमें तीन मजदूरों की मौत हुई है। एरिए को चारों ओर से घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।
At 1.15am there was attack on GREF platoon in Batla; 3 labourers killed 3; area cordoned off search ops on: Manish Mehta, Defence PRO pic.twitter.com/ebM5kJDZeR
— ANI (@ANI_news) January 9, 2017
#FLASH J&K: Gun shots heard near General Reserve Engineer Force (GREF) camp in Akhnoor. More details awaited.
— ANI (@ANI_news) January 9, 2017
#FLASH J&K: Three GREF personnel have lost their lives in attack on GREF camp in Akhnoor; area cordoned off.
— ANI (@ANI_news) January 9, 2017