फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   teachers increments stopped due to bad resust in j&K

इन स्कूलों में 10वीं की परीक्षा में एक भी बच्चा पास नहीं हुआ

Thu, 19 May 2016 02:36 PM IST
रवि वर्मा, अमर उजाला/राजोरी
रवि वर्मा, अमर उजाला/राजोरी Updated Thu, 19 May 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
teachers increments stopped due to bad resust  in j&K

सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार कराड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, लेकिन 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम इसके उलट हैं। खराब रिजल्ट आने पर शिक्षकों की इंक्रीमेंट रोक दी गई है।

विज्ञापन


राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा कुछ दिन पहले घोषित किए गए 10वीं कक्षा के परिणाम में सरकारी स्कूलों ने एक बार फिर निराश किया है। जिले में 12 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जिनका परिणाम शून्य प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट गैजट के अनुसार शहर के जवाहरनगर स्थित कन्याओं का सरकारी हाई स्कूल, सरकारी हाई स्कूल अंद्रूठ, सरकारी हाई स्कूल बगाला, सरकारी हाई स्कूल धार मंजाकोट, सरकारी हाई स्कूल धराटी, सरकारी हाई स्कूल ढूंगी, सरकारी हाई स्कूल गलहान, सरकारी हाई स्कूल गुंदा, सरकारी हाई स्कूल खंडारियां, सरकारी हाई स्कूल खोड़ीनाड़, सरकारी हाई स्कूल नाड़ धुरियां वह स्कूल हैं जहां का एक भी बच्चा पास नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 का रिजल्ट 10 प्रतिशत से कम

teachers increments stopped due to bad resust  in j&K
श‌िक्षक - फोटो : demo

14 सरकारी स्कूलों में 10 प्रतिशत से भी कम रिजल्ट आया है। सरकारी हाई स्कूल अजमताबाद, सरकारी हाई स्कूल बरोह, दब्बर पोठा, ढलेरी, डोडाज दरहाल, गरान, कलालकस्स, कोटली कालाबन, नारला, रंथल, सवारी, ठंडीकस्सी, उधन, जियारत शरीफ, सरकारी हायर सकेंडरी स्कूल बेहरोटी।

जिले में 25 सरकारी स्कूल ऐसे हैं जिनका परिणाम 20 प्रतिशत से कम है। कन्याओं का सरकारी हाई स्कूल दयाला, सुंदरगली, दरहाल, कन्याओं का सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल राजोरी, सरकारी हाई स्कूल चल्लास, धर्मसाल, गलहूटी, गुरदनबाला, कंथोल, केरी कांगड़ा, लाम, सड़ोका, नडियंा, सागरा, सरूला, सवारी नं 2, ककोड़ा, संबेड़ी, मोगला, सियालसुई, त्रियाठ, मसूती वह सरकारी स्कूल हैं, जिनका परीणाम 20 प्रतिशत से भी कम रहा है।

सीईओ राजोरी अल्ताफ हुसैन ने सरकारी स्कूलों  के निराशाजनक रिजल्ट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिन स्कूलों का परिणाम 20 प्रतिशत से कम है उनके हेड मास्टरों सहित अन्य सभी शिक्षकों की इंकरीमेंट पर रोक लगा दी गई है। इसके इलावा इन सभी शिक्षकों को ट्रंासफर करने की भी योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed