फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Women talk at the liquor shop

शराब की दुकान पर महिलाओं ने बोला धावा

Wed, 12 Apr 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 12 Apr 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
Women talk at the liquor shop
शराब की दुकान के विरोध में नारेबाजी करते लोग - फोटो : amar ujala

बाजार क्षेत्र में स्थित शराब की दुकान पर मंगलवार रात्रि महिलाओं ने धावा बोल दिया। लाठी-डंडे लेकर पहुंची महिलाओं ने दुकान बंद कराई और देर रात तक दुकान के आगे ही डटी रही। बुधवार को भी महिलाओं ने दुकान नहीं खुलने दी।

विज्ञापन


बता दें कि कीर्तिनगर बाजार में संचालित शराब की दुकान सुप्रीम कोर्ट के आदेश के दायरे में नहीं आ रही है, लेकिन इस दुकान का विरोध पहले से किया जाता रहा है। इसकी वजह दुकान के नजदीक अंबेडकर पार्क, मंदिर, बैंक व स्कूल हैं।  मंगलवार शाम महिलाएं दुकान के आगे बैठ गई। उन्होंने किसी को भी दुकान में नहीं घुसने दिया, जिसके चलते उनकी कई बार लोगों से नोंक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन


महिलाओं के तेवर देखकर शराब खरीदने आ रहे लोग भी खिसक गए। महिलाएं रात लगभग 9 बजे तक दुकान के आगे बैठी रही। बुधवार सुबह महिलाएं पुन: दुकान में पहुंच गई, जहां उन्होंने धरना देते हुए कहा कि इस दुकान के कारण नगर क्षेत्र सहित आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराबियों के हुड़दंग से महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंनेे उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिला अधिकारी को ज्ञापन भेजते हुए दुकान बंद कराने की मांग की। धरने में मुन्नी देवी, सीमा देवी, शांति देवी, रामी देवी, उर्मिला देवी, संगीता देवी व मोहनी देवी आदि बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed