{"_id":"589df2344f1c1b7b3737865a","slug":"women-s-empowerment-will-uttarakhand-model-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड को बनाएंगे महिला सशक्तिकरण का मॉडल : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड को बनाएंगे महिला सशक्तिकरण का मॉडल : सीएम
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर के गोला पार्क में चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री हरीश रावत।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम हरीश रावत ने देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के जामणीखाल और श्रीनगर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की। अपने भाषण को महिला कल्याण और पेंशन योजनाओं पर फोकस करते हुए उन्होंने उत्तराखंड को महिला सशक्तिकरण मॉडल राज्य के रूप में तैयार करने की बात कही।
विज्ञापन
श्रीनगर के गोला पार्क में आयोजित जनसभा में सीएम ने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को नौजवानों का नेता बताया। इससे पूर्व उन्होंने देवप्रयाग के जामणीखाल में पार्टी प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के समर्थन में की जनसभा में लोगों को देवप्रयाग क्षेत्र का विकास देखकर नैथानी को वोट देने की बात कही।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश के छह चुनिंदा राज्यों में शामिल हो गया है, जो तेजी से विकास कर रहे हैं। वहीं रावत ने 2020 तक प्रति व्यक्ति आय 3 लाख रुपये करने की बात कही। उधर, जनसभा के दौरान श्रीनगर से पार्टी प्रत्याशी मौजूद नहीं रहे। बताया जा रहा है कि वह अपने क्षेत्र के दूरस्थ गांव में जनसंपर्क में हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की रैली पर उठाए सवाल-
सीएम ने 12 फरवरी को श्रीनगर में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह तब नहीं आए, जब उत्तराखंड आपदाग्रस्त था। सीएम बनने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को कई बार यहां आने का न्यौता दिया। उनसे मदद के लिए पत्र भेजे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।