फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Women locked in liquor shop.

महिलाओं ने शराब की दुकान पर जड़ा ताला

Thu, 13 Apr 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 13 Apr 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Women locked in liquor shop.
श्रीनगर में शराब की दुकान में तालाबंदी के बाद जमा लोग - फोटो : amar ujala

अलकनंदा किनारे गोतीर्थाश्रम के समीप संचालित की जा रही शराब की दुकान पर महिलाओं ने तालाबंदी कर चाबी आबकारी निरीक्षक को सौंपी। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और शराब कारोबारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।  महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि इस स्थान पर शराब की दुकान संचालित की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


अलकनंदा नदी किनारे गोतीर्थाश्रम के समीप शराब की दुकान संचालित किए जाने का महिलाएं व गोतीर्थाश्रम समिति पूर्व से विरोध कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को महिलाओं को जैसे ही सूचना मिली कि उक्त स्थान पर शराब की बिक्री शुरू कर दी गई है। तो बड़ी संख्या में महिलाएं व गढ़वाल विवि के छात्रों ने मौके पर पहुंचकर दुकान को बंद करवा दिया।
विज्ञापन


छात्रनेता आयुष नेगी ने कहा कि जिस स्थान पर दुकान संचालित की जा रही है उसके समीप ही दो स्कूल संचालित हो रहे हैं। साथ ही यह रास्ता चौरास व नैथाणा क्षेत्र को श्रीनगर से जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोतीर्थाश्रम समिति के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी ने कहा कि पूर्व में डीएम भी इस स्थान पर शराब की दुकान संचालित न किए जाने की बात कह चुके हैं।

बाद में आंदोलनकारी महिलाओं ने दुकान पर तालाबंदी कर चाबी आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार को सौंप दी। आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उक्त स्थान पर दुकान संचालित नहीं की जाएगी। विरोध करने वालों में पुष्पेंद्र पंवार, विभोर बहुगुणा, संजय घिल्डियाल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed