{"_id":"68dbcfa15ed5aae81e0a80c1","slug":"will-resign-rather-than-ally-with-bjp-for-statehood-restoration-omar-abdullah-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM उमर का बड़ा बयान: इस्तीफा देना मंजूर...लेकिन भाजपा से गठबंधन नहीं करूंगा, राज्य का दर्जा चाहिए समझौता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM उमर का बड़ा बयान: इस्तीफा देना मंजूर...लेकिन भाजपा से गठबंधन नहीं करूंगा, राज्य का दर्जा चाहिए समझौता नहीं
Tue, 30 Sep 2025 06:10 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 30 Sep 2025 06:10 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह राज्य का दर्जा वापस पाने के लिए भाजपा से गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति आने पर वह इस्तीफा देना पसंद करेंगे, लेकिन राजनीतिक समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान साफ कहा कि वह केंद्रशासित प्रदेश को दोबारा राज्य का दर्जा दिलाने के लिए किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा करना जरूरी हुआ, तो वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना बेहतर समझेंगे।
विज्ञापन
अनंतनाग जिले के अछाबल क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, अगर आपको मंजूर है तो बता दीजिए, क्योंकि मुझे यह सौदा मंजूर नहीं। अगर राज्य का दर्जा लौटाने के लिए बीजेपी को सरकार में शामिल करना पड़े, तो मेरा इस्तीफा ले लीजिए। यहां किसी भी विधायक को मुख्यमंत्री बना दीजिए और भाजपा के साथ सरकार बना लीजिए।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अगर वह भाजपा को सरकार में शामिल कर लेते, तो शायद राज्य का दर्जा जल्दी बहाल हो सकता था, लेकिन उन्होंने इसे राजनीतिक समझौता कहकर खारिज कर दिया।
विज्ञापन
क्या हमें भाजपा को सरकार में शामिल करना चाहिए था? शायद ऐसा करते तो हमें तोहफे में राज्य का दर्जा जल्दी मिल जाता।