फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   violence in kashmir after the killing of militant zakir musa, stone pelting on security forces

घाटी में लगातार दूसरे दिन बंद के दौरान हिंसा, युवाओं ने सुरक्षाबलों पर किया पथराव

Sun, 26 May 2019 04:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 May 2019 04:18 AM IST
विज्ञापन
violence in kashmir after the killing of militant zakir musa, stone pelting on security forces
लगातार दूसरे दिन कर्फ्यू जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला

अंसार गजवा-तुल-हिंद प्रमुख जाकिर मूसा के मारे जाने के विरोध में शनिवार को भी घाटी में बंद रहा, लगातार दूसरे दिन हिंसा हुई। श्रीनगर के डाउनटाउन के रैनावारी, छानपोरा व नटिपोरा, पुलवामा, सोपोर व अनंतनाग में हिंसक प्रदर्शन हुए। सुरक्षाबलों पर युवाओं ने भारी पथराव किया। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। हिंसक झड़पों में एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। बंद को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन


बंद का आह्वान हुर्रियत (जी) प्रमुख सैय्यद अली शाह गिलानी की ओर से किया गया था। हिंसा की आशंका में श्रीनगर के कई इलाकों में पाबंदियां थीं, जबकि पुलवामा, शोपियां व कुलगाम में दूसरे दिन भी कर्फ्यू रहा। शिक्षण संस्थान बंद रहे। घाटी में रेल सेवा स्थगित रही। देर शाम घाटी के श्रीनगर, बारामुला, बडगाम व गांदरबल में 2जी सेवा बहाल कर दी गई। बंद के मद्देनजर दुकानें, पेट्रोल पंप तथा अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों से यातायात गायब रहा। कुछ स्थानों पर निजी कार तथा आटो रिक्शा चलते मिले।
विज्ञापन


पुराने शहर में लगा रखे थे कंटीले तार
श्रीनगर के नौहट्टा, रैनावारी, खान्यार, सफाकदल तथा एमआर गंज के साथ मायसूमा व क्रालखुड इलाकों में पाबंदियां रहीं। पुराने शहर में कई इलाकों में सड़कों पर कंटीले तार लगाकर रखे गए थे। प्रशासन की ओर से एहतियातन स्कूल-कालेज को बंद रखने की घोषणा की गई थी। ज्ञात हो कि वीरवार की रात मुठभेड़ में जाकिर मूसा को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। इसके बाद शुक्रवार को भी घाटी के कई इलाकों में हिंसा भड़की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed