फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Vande Bharat became the first choice of the valley: All seats are full for the next one month, people going to

वंदे भारत बनी घाटी की पहली पसंद: अगले एक महीने के लिए सभी सीटें फुल, कश्मीर जाने वालों को करना होगा इंतजार

Sat, 14 Jun 2025 12:27 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 14 Jun 2025 12:27 PM IST
सार

वंदे भारत ट्रेन से कटड़ा-श्रीनगर रूट पर यात्रियों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जिससे 22 जुलाई तक सभी सीटें फुल हो गई हैं। रेलवे बढ़ती मांग को देखते हुए कोचों की संख्या आठ से बढ़ाकर सोलह करने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
Vande Bharat became the first choice of the valley: All seats are full for the next one month, people going to
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वंदेभारत से यदि आप कश्मीर घूमने का मन बना रहे हैं तो अगले एक महीने तक आपको ये मौका नहीं मिलेगा। 22 जुलाई तक सभी सीटें बुक हैं। एेसे में ट्रेन में बैठकर चिनाब आर्च पुल का दीदार करने के लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा। वहीं लोगों के क्रेज को देखते हुए रेलवे जल्द ही कोच की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है।ट्रेन से कश्मीर जाने का सपना पूरा हो गया है। जिस आन-बान और शान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को रवाना किया और रेलवे ने जिस खूबसूरती के साथ पुल को तैयार किया है, उसे देखने के लिए लोग उमड़ पड़े हैं। शत प्रतिशत सीटें फुल होने के कारण लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


श्रीनगर से कटड़ा के लिए 22 जुलाई तक जगह नहीं
श्रीनगर से कट़ड़ा जाने वाली ट्रेन में 30 जून तक जगह नहीं है। जुलाई में तीन और चार तारीख को छोड़ दें तो 22 जुलाई तक सीटें फुल हैं।कटड़ा से श्रीनगर के लिए 17 जुलाई तक मौका नहीं
विज्ञापन


इसी तरह से कटड़ा से श्रीनगर जाने वाली ट्रेन में 17 जुलाई तक सभी सीटें बुक हैं। यहां भी एक माह तक बुकिंग की कोई गुंजाइश नहीं है। 

सात दिन, 24 फेरे और 13440 यात्रीकटड़ा-श्रीनगर और श्रीनगर कटड़ा के बीच दो जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। सप्ताह में दो दिन दो फेरे और पांच दिन दोनों जोड़ी ट्रेनों के चार-चार फेरे लगेंगे। बीते सात दिनों में ट्रेन ने कुल 24 फेरे लगाए हैं। 560 सीटों के हिसाब से 13440 यात्रियों ने सफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ से 16 कोच करने पर विचार
रेलवे के एक वरिष्ठ अफसर के अनुसार, लोगों में ट्रेन से सफर को लेकर जिस तरह का क्रेज दिखाई दे रहा है, वह अद्भुत है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को सफर कराया जा सके, इसलिए रेलवे कोच की संख्या आठ से बढ़ाकर 16 करने पर विचार कर रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: Vande Bharat: कटड़ा से श्रीनगर वंदे भारत बनी पहली पसंद, पुरानी ट्रेनों को छोड़ यात्री उमड़े नई रफ्तार की ओर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed