फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Two killed buried under building materials.

निर्माण सामग्री के नीचे दबकर दो की मौत

Fri, 20 Jan 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 20 Jan 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
Two killed buried under building materials.
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में घायलों से जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : amar ujala.

दबकर बिहार निवासी दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक किशोर सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा से सीएचसी भेजा गया। ट्रक में चालक सहित 11 लोग सवार थे। दुर्घटना का कारण ट्रक का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारा के लिए निर्माण सामग्री लेकर एक ट्रक अमृतसर (पंजाब) से चला था। इसमें 11 लोग सवार थे। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे ट्रक एनएचपीसी परिसर के समीप ढलान पर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। ट्रक निर्माण सामग्री से लदा था और इसके ऊपर सात मजदूर रजाई-गद्दा बिछाकर लेटे हुए थे।
विज्ञापन


ट्रक पलटने पर निर्माण सामग्री मजदूरों के ऊपर आ गिरी और सामान के नीचे दबने से दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सात घायल हो गए। दो अन्य लोग सुरक्षित हैं। थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। ट्रक में सवार लोग अमृतसर से ही सामान उतारने के लिए बैठे थे। अभी ट्रक चालक भी अस्पताल में भर्ती है। मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में मृतक
कन्हाई कुमार (18) पुत्र रसिक लाल, निवासी खासहलहातिया फोर्वेसगंज, अररिया बिहार।
दीपक (18) पुत्र सफला ऋषिदेव निवासी, बाग नगर बिहार।

घायल
अमित कुमार, सैनिक कुमार, विजय कुमार व सूरज (अललिया बिहार), जसवंत सिंह व बलविंदर निवासी गुरदासपुर (पंजाब) और अमरजीत सिंह अमृतसर (पंजाब)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed