{"_id":"b5ccd4659a42872fdf0841addb0855db","slug":"traffic-rules-would-be-broken-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला,श्रीनगर
Updated Fri, 19 Jun 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ट्रैफिक मकसूद-उल-जमान ने वीरवार को कहा कि ट्रैफिक नियम तोड़नेवालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। एसपी वीरवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर लोगों से उन्होंने अपील की कि वह श्रीनगर में ट्रैफिक के बिगड़े हुए निजाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस का सहयोग दें।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैफिक नियमों को तोडने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि श्रीनगर और इससे सटे इलाकों में ट्रैफिक का बुरा हाल है। इसके पीछे उन्होंने मुख्य कारण पुलों और सड़कों के जारी निर्माण कार्य को ठहराया जिससे शहर में कई जगह पर ट्रैफिक जाम होते हैं।
विज्ञापन
जमान के अनुसार स्थिति उस समय और ज्यादा खराब हो जाती है जब लोग संयम के साथ वाहन चलाने या अपनी ही लेन में रहने के बजाय दूसरी लेन में घुस जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों से अपील करते हैं कि वह सड़क पर किसी वाहन को ओवरटेक न करें जहां सामने से वाहन आते हों।
विज्ञापन
जमान ने कहा कि दुपहिया वाहन चालक भी नियम तोडने में सबसे आगे रहते हैं। एक तो हेलमेट नहीं पहनते और जहाज से भी ज्यादा तेज अपने वाहन दौड़ाते हैं जिससे वह हादसे का शिकार होते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से ऐसे लागों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वाहनों और स्कूल बसों में ओवरलोडिंग पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूल बस चालकों को तीन दिनों का समय दिया गया है और उन्हें क्षमता के अनुरूप ही बच्चों को वाहन में बैठाने को कहा गया है। अगर उसके बाद भी कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्ती होगी।