फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   The fight to get statehood for Jammu and Kashmir continues, said CM Omar Abdullah

Jammu Kashmir Statehood: जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने की जंग जारी, बोले सीएम उमर अब्दुल्ला

Mon, 25 Aug 2025 01:39 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 25 Aug 2025 01:39 PM IST
सार

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार गठन के बाद से जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई 10 अक्तूबर तक टाल दी है, लेकिन सरकार और जनता दोनों को जल्द ही निर्णय की उम्मीद है।

विज्ञापन
The fight to get statehood for Jammu and Kashmir continues, said CM Omar Abdullah
सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार बने हुए 10 महीने से अधिक हो चुके हैं और राज्यहित में यह मुद्दा शुरुआत से ही प्राथमिकता में रहा है।

विज्ञापन


हमारी सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही राज्य का दर्जा वापस दिलाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया था। प्रधानमंत्री के साथ हुई पहली बैठक में भी मैंने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे पर सुनवाई की उम्मीद थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने 10 अक्तूबर से पहले मामले पर सुनवाई से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम उमर ने कहा, हमें उम्मीद है कि अगर केंद्र सरकार इस पर कोई फैसला नहीं लेती है तो सुप्रीम कोर्ट इस पर निर्णय जरूर देगा। सरकार और जनता दोनों की निगाहें अब आने वाली सुनवाई और केंद्र सरकार के रुख पर टिकी हुई हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed