{"_id":"69e86ab6004745c2dd085319","slug":"terror-attack-in-pahalgam-on-this-day-in-2025-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलगाम हमले की बरसी: नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 26 जिंदगियों की याद में गूंजा संकल्प- आतंक के खिलाफ भारत अडिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम हमले की बरसी: नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 26 जिंदगियों की याद में गूंजा संकल्प- आतंक के खिलाफ भारत अडिग
Wed, 22 Apr 2026 11:59 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, पहलगाम
अमर उजाला नेटवर्क, पहलगाम
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:59 AM IST
सार
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने 26 मृतकों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 26 मृतकों को श्रद्धांजलि दी। सभी नेताओं ने इस हमले को कायराना बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ कड़े संकल्प को दोहराया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने संदेश में कहा कि इस दर्दनाक हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों की याद हमेशा दिलों में बनी रहेगी। हम भूलेंगे नहीं, हम माफ नहीं करेंगे। यह हमारा संकल्प है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ पूरी तरह एकजुट है और जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को खत्म करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आतंक और हिंसा के खिलाफ एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास रहेगा कि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसे दोबारा न हों। उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस घटना को व्यक्तिगत रूप से पीड़ादायक बताते हुए कहा कि देश ने इस हमले में गहरा दुख झेला है, लेकिन साथ ही लोगों की हिम्मत और जज्बा भी देखा है। भारत किसी भी तरह के आतंक के आगे नहीं झुकेगा और ऐसे कायरतापूर्ण हमले कभी सफल नहीं होंगे।