फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Study center option available in PG classes

पीजी कक्षाओं में अध्ययन केंद्र का विकल्प उपलब्ध

Sat, 17 Oct 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Study center option available in PG classes
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परिसरों की वरीयता भरने का ऑनलाइन विकल्प दे दिया है। इससे योग्यता अनुसार छात्र-छात्राओं को परिसर मिल जाएगा।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में 24 अक्तूबर तक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि रखी गई है। पूर्व में विवि ने ऑनलाइन आवेदन पत्र में परिसर प्राथमिकता का विकल्प नहीं रखा था, जिसके चलते छात्र-छात्राओं को विवि के पौड़ी, श्रीनगर और टिहरी परिसरों में प्रवेश के लिए प्राथमिकता का विकल्प भरने का मौका नहीं मिल पा रहा था। इससे अच्छे नंबर हासिल करने के बावजूद कई छात्र प्रवेश से वंचित रह गए। समस्या को देखते हुए विवि ने ऑनलाइन आवेदन पत्र में कैंपस च्वाइस के विकल्प दे दिए हैं। इसमें छात्र-छात्राएं प्राथमिकता के आधार विकल्प दे सकेंगे। कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि जिन छात्रों ने आवेदनपत्र भर लिए हैं या जो अब भर रहे हैं, वह अपने अध्ययन केंद्र का वरीयता के क्रम में विकल्प भर दें। उनको योग्यता के आधार पर परिसर आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed