फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Students went Basanti Bisht color in folk culture.

छात्रों में लोक संस्कृति के रंग भर गई बसंती बिष्ट

Wed, 01 Mar 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 01 Mar 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
Students went Basanti Bisht color in folk culture.
Basanti Bisht - फोटो : file photo

मुझे पैसों की जरूरत नहीं। मेरा उद्देश्य अपनी संस्कृति को बचाए रखना है। हमारी परंपराएं व संस्कृति समाप्त हो रही है। केवल बीज बचे हुए हैं, जिन्हें फिर से अंकुरित किए जाने की आवश्यकता है। पद्मश्री सम्मान प्राप्त जागर गायिका बसंती बिष्ट का यह उद्बोधन गढ़वाल विवि के छात्रों में लोक संस्कृति के रंग भर गया।

विज्ञापन


बुधवार को प्रसिद्ध जागर गायिका व पद्मश्री सम्मान प्राप्त बसंती बिष्ट गढ़वाल विवि के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थी। विवि के इतिहास में यह पहला मौका था जब विवि के वार्षिकोत्सव उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर कोई भी राजनैतिक व्यक्ति मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


बसंती बिष्ट के पूरे उद्बोधन को छात्र बड़ी गंभीरता से सुनते रहे और बीच-बीच में तालियों की गड़गड़ाहट से बिष्ट की बात का समर्थन भी करते रहे। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति व परंपराएं समाज में विशिष्ट पहचान देती हैं। कहा कि संस्कृति को बचाए रखने में युवा अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति है राजा...
श्रीनगर।
बसंती बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को संवारने व संभालने में गढ़वाल विवि महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कुलपति प्रो. कौल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप तो राजा हैं। विवि में जो तय करेंगे वह होगा। आपके पास विद्या है और छात्रों के पास ऊर्जा।


जागर गाने से पूर्व उतारे जूते
श्रीनगर।
बसंती बिष्ट ने मंच पर भी परंपराओं का पूरा निर्वहन किया। बिष्ट से जागर सुनाने का अनुरोध किया गया तो उन्होंने अपने जूते उतारे और फिर मंच पर जाकर जागर गाए।

जागरों पर जमकर झूमे छात्र
श्रीनगर। जैसे ही बसंती बिष्ट जागर गाना शुरू किया छात्र झूम उठे। छात्रों व शिक्षकों के अनुरोध पर बसंती बिष्ट ने कुमाऊंनी गीत भी गाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed