फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   SSB's Convocation Celebrations.

एसएसबी का दीक्षांत समारोह कल

Sat, 15 Apr 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 15 Apr 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन

एसएसबी अकादमी श्रीनगर का दीक्षांत समारोह 17 अप्रैल (कल) को आयोजित होगा। इस दिन देश को 19 नए अफसर मिलेंगे। बतौर मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री किरेन रिजूजू पीओपी मेें नए अफसरों की सलामी लेंगे। बता दे कि एसएसबी अकादमी में असिस्टेंट कमांडेंट स्तर के अधिकारियों की यह आखिरी पीओपी है।

विज्ञापन


लगभग 50 हफ्तों (लगभग एक साल) के कठिन प्रशिक्षण के बाद अकादमी में असिस्टेंट कमांडेंट का 17 अप्रैल को दीक्षांत समारोह (पीओपी) होगा। पीओपी के पश्चात उनकी पोस्टिंग कर दी जाएगी। शनिवार को परेड स्थल पर फुल ड्रेस रिहर्सल कर पीओपी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


पीओपी के लिए अकादमी में तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। केेंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजूजू इस बार दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। उनका हेलीकॉप्टर सोमवार सुबह 9.30 बजे एसएसबी एकेडमी हेलीपैड में लैंड करेगा। उनके साथ एसएसबी के अपर महानिदेशक एसएस देशवाल भी होंगे। 10.05 बजे वह परेड का निरीक्षण करेंगे। 10.40 बजे सर्वश्रेष्ठ नए अफसरों को मुख्य अतिथि पुरस्कार देंगे। दोपहर 12 बजे वह कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे। शनिवार को गृह राज्य मंत्री के हेलीकॉप्टर ने भी ट्रायल लैंडिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकादमी की आखिरी पीओपी
श्रीनगर। 
एसएसबी अकादमी में सहायक सेनानायक स्तर के अधिकारियों की यह आखिरी पीओपी है। अब अकादमी के बजाय सीटीसी (सेंट्रलाइज्ड ट्रेनिंग सेंटर) कहलाया जाएगा।


यहां सहायक सेनानायक के बजाय उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि अकादमी भोपाल शिफ्ट हो रही है। इस संबंध में एसएसबी महानिदेशक की ओर से गत 3 मार्च को आदेश जारी हो चुके हैं। पीओपी के पश्चात श्रीनगर से अकादमी का दर्जा छिन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed