{"_id":"58f785734f1c1b197447371e","slug":"ssb-academy-will-not-go-to-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर से नहीं जाएगी एसएसबी अकादमी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर से नहीं जाएगी एसएसबी अकादमी!
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 19 Apr 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एकेडमी को भोपाल शिफ्ट किए जाने के मामले में बुधवार को प्रदेश के सहकारिता और उच्च शिक्षा (राज्यमंत्री) डा. धन सिंह रावत ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। गृह मंत्री ने इस मुलाकात में उन्होंने एकेडमी को भोपाल शिफ्ट नहीं करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
धन सिंह रावत के हवाले से भाजपा जिला महामंत्री विकास कुकरेती ने बताया कि राजनाथ से एकेडमी को शिफ्ट करने से रोकने का अनुरोध किया गया, जिस पर राजनाथ ने भरोसा दिलाय कि एकेडमी श्रीनगर में ही रहेगी। राजनाथ सिंह ने इस भेंट में रावत को बताया कि जून 2013 में आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई परिसंपत्तियों के नव निर्माण के लिए 34 करोड़ मंजूर कर दिए हैं।
विज्ञापन
यह है मामला
श्रीनगर में अक्तूबर 2004 में स्थापित एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) अकादमी को शिफ्ट किया जा रहा है। इस अकादमी में सीधी भर्ती और विभागीय प्रमोशन के सहायक कमांडेंट सहित अन्य वर्ग अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। इससे पूर्व भी दो बार अकादमी को शिफ्ट करने की कोशिश हो चुकी है। अब महानिदेशालय स्तर से शिफ्टिंग का आदेश जारी हुआ था।
विज्ञापन