फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Temperature Increased

Srinagar News: श्रीनगर में पारा 20 डिग्री के पार, रात अब भी ठंडी

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Temperature Increased
- इस सप्ताह मौसम सूखा रहने का पूर्वानुमान, अगले सप्ताह हो सकती है हल्की बर्फबारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में वीरवार को तेज धूप रही। इससे दिन का पारा सामान्य से 11 डिग्री तक अधिक रहा। श्रीनगर में पारा फरवरी में ही 20 डिग्री के पार चला गया है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। रात में ठंड अब भी बरकरार है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 से 24 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। 25 से 26 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। 27-28 फरवरी को भी हल्के बादल छाए रहेंगे। 28 की रात तक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी। 1-2 मार्च को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 9.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 10.9 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 9.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 9.9 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed