फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Temperature, Hot

Srinagar News: घाटी में पारा चला रहा सामान्य से 14 डिग्री तक ऊपर

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Temperature, Hot
- श्रीनगर में 24.7 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में दिन का पारा सामान्य से 14 डिग्री तक अधिक चल रहा है। गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है।
वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 11.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 12.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 10.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 13.7 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 मार्च को मौसम आम तौर पर सूखा रहेगा। 7-11 मार्च को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ ऊंची जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होगी। 12-15 मार्च को मौसम आम तौर पर सूखा रहेगा। 16-17 मार्च को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ ऊंची जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होगी। किसानों को खेती का काम जारी रखने की सलाह दी जाती है। अगले 3 दिनों तक ज्यादातर जगहों पर दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है और उसके बाद कई जगहों पर 3-5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed