फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Cold Wave, Minus Temperatue

Srinagar News: घाटी के अधिकतर शहरों में तापमान शून्य से नीचे

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Cold Wave, Minus Temperatue
Frost covers fields of collard greens, known as 'Haakh' locally, as Srinagar endures a biting –
- दिन के तापमान में भी कमी, दोपहर में धूप दे रही राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर में सर्दी के तेवर सख्त होते जा रहे हैं। रात का पारा तो गिर ही रहा है, दिन में भी तापमान भी कम हो गया है। एक सप्ताह में ही 3 डिग्री तक तापमान में कमी आई है। विभाग के अनुसार ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इस सप्ताह में तापमान में और कमी आएगी।
वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 0.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है।
विज्ञापन


पहलगाम में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में तापमान में और अधिक कमी आएगी। दो-तीन दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। वहीं कुछ जगह बादल छाने का भी पूर्वानुमान है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकाें और निचले क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed