फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, After Rain and Snowfall, Coldwave Start

Srinagar News: बर्फबारी और बारिश के बाद सर्द हवा ने छुड़ाई कंपकंपी

विज्ञापन
Srinagar, Weather, After Rain and Snowfall, Coldwave Start
- कल भी बर्फबारी का पूर्वानुमान, हिमस्खलन और भूस्खलन की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। दो दिन बारिश के बाद रविवार को श्रीनगर सहित कई मैदानी इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। शोपियां सहित ऊपरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। मंगलवार को फिर से कुछ जगह बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। भारी बारिश, तेज हवा और भूस्खलन की आशंका पर प्रशासन ने एडवाइजरी और हेल्पलाइन भी जारी की है।
रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 6-7 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 8-9 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश, बर्फबारी के नए दौर आ सकते हैं। थोड़े समय के लिए होने वाली भारी बारिश से कुछ संवेदनशील जगहों पर अचानक बाढ़, भूस्खलन, पत्थर गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। 10-11 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) का छोटा सा दौर आ सकता है। 12-15 अप्रैल को आमतौर पर मौसम सूखा रहेगा।
7-8 अप्रैल के दौरान कुछ जगहों पर कुछ समय के लिए होने वाली बहुत तेज बारिश के कारण कुछ संवेदनशील स्थानों पर अचानक बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है। कुछ निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे खेती से जुड़े सभी काम रोक दें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं।
अनावश्यक आवाजाही से बचें, नदियां पान करने की कोशिश न करें
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए श्रीनगर की जनता को प्रशासन ने सलाह दी है कि वे सड़कों पर अनावश्यक आवाजाही से बचें, सिवाय उन मामलों के जहां यह बिल्कुल जरूरी हो। इसके अलावा पर्यटकों, स्थानीय शिकारा चलाने वालों, रेत निकालने वालों और डल झील, झेलम नदी तथा अन्य जलाशयों के आस-पास काम करने वाले अन्य लोगों को सख्त हिदायत दी जाती है कि वे इन जलाशयों की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा की जांच किए बिना उन्हें पार करने या उनमें काम करने की कोशिश न करें।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
किसी भी आपात स्थिति या जरूरत के मामले में लोग तत्काल सहायता के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र श्रीनगर या पुलिस नियंत्रण कक्ष श्रीनगर से संपर्क कर सकते हैं। यह नंबर हैं-जिला आपातकालीन संचालन केंद्र श्रीनगर 0194-2483651, 0194-2457552, 0194-2457543, व्हाट्सएप नंबर 9103998355, 9103998356, 9103998357, पुलिस नियंत्रण कक्ष श्रीनगर 01942477567। जनता से आग्रह किया जाता है कि वे सुरक्षा के हित में सहयोग करें और सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed