फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, War Against Drug, 6 Arrested, 5 FIR Lodged, Anantnag

Srinagar News: नशे पर कार्रवाई, अनंतनाग में 5 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, War Against Drug, 6 Arrested, 5 FIR Lodged, Anantnag
अनंतनाग में पकड़े ड्रग तस्करी के आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : संवाद
- पुलवामा में चार आरोपी पकड़े, घाटी में अन्य जगह भी कार्रवाई जारी, 15 किलो चरस बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नशीले पदार्थों के खतरे के खिलाफ लगातार मुहिम जारी रखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में कई जगह कार्रवाई की। अनंतनाग में पांच एफआईआर दर्ज की गईं। नशा तस्करी के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया। वहीं पुलवामा के अवंतिपोरा में चार आरोपियों को काबू किया गया।

अनंतनाग के थाना श्रीगुफवारा की टीम ने दाचीगाम श्रीगुफवारा के रहने वाले निसार अहमद नादाफ के घर पर छापा मारा। यहां लगभग 2 किलो चरस बरामद की गई। एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शकरास में श्रीगुफवारा पुलिस ने बदरू के रहने वाले आदिल अहमद मोची को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लगभग 2 किलो चरस बरामद की गई। पेथ्नू क्रॉसिंग पर श्रीगुफवारा पुलिस ने चतरासू के आकिब रमजान राथर को पकड़ा। उससे लगभग 2 किलो चरस बरामद की गई।
विज्ञापन


पुलिस पोस्ट जनरल बस स्टैंड की टीम ने मिल मोड़ के पास इकबाल मार्केट में एक यात्री ऑटो को रोका। चालक पंडितपोरा अंछिदोरा निवासी जावेद अहमद डांड्रू और और यात्री न्यू काजीबाग अनंतनाग निवासी माजिद अकरम मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से लगभग 12 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। संगम चौकी की टीम ने वाघामा राथर मोहल्ला के रहने वाले सबजार अहमद राथर को पकड़ा। उसके पास मौजूद बैग से लगभग 7.854 किलो चरस बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा के अवंतिपोरा में पुलिस ने नंबल क्रॉसिंग पर दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 12 ग्राम हेरोइन को बरामद की गई। आरोपियों रमीज अहमद मलिक और उबैद-उर-रहमान मलिक, दोनों निवासी त्रेहगाम कुपवाड़ा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

अवंतिपोरा में पुलिस टीम ने अर्च कनाल इलाके में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 1 किलो 258 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों जुनैद तारिक निवासी हरिपरिगाम और मुबाशिर अहमद वानी निवासी पंजपोरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed