{"_id":"69e68aa0ab40cb92d4009e83","slug":"srinagar-uri-two-peoples-caught-theft-srinagar-news-c-10-lko1027-891828-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: उड़ी में बिजली के तार चुराने की कोशिश करते दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: उड़ी में बिजली के तार चुराने की कोशिश करते दो काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। बारामुला जिले के उड़ी में रविवार को देर रात सैदपोरा इलाके में लोगों ने चोरी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। स्थानीय निवासियों ने एक गाड़ी के साथ चोरी करने के दो आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। बाद में उन्हें उड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
स्थानीय निवासी अब्दुल मजीद ने कहा कि दोनों आरोपी सैदपोरा रोड के पास बिजली के तार चुराने की कोशिश कर रहे थे। लोगों को इसकी भनक लगी और उन्होंने तुरंत उन्हें दबोच लिया। आरोपियों की पहचान इश्तियाक अहमद खान निवासी दरदकोट और मुनीर अहमद डंड्रू निवासी श्रीनगर के रूप में हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।