फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Tulip Garderen, Tourist Reached, 18 days, 2.25 Lakh Tourist Came

Srinagar News: 18 दिन में सवा दो लाख से अधिक पर्यटकों ने किया ट्यूलिप गार्डन का दीदार

विज्ञापन
Srinagar, Tulip Garderen, Tourist Reached, 18 days, 2.25 Lakh Tourist Came
श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन में राजस्थान से आए सुनील और उनकी पत्नी। संवाद
- देश-विदेश से बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में इन दिनों रंगबिरंगे फूलों की बहार के साथ सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पिछले 18 दिनों में करीब 2 लाख 25 हजार सैलानी ट्यूलिप गार्डन का दीदार कर चुके हैं।

कश्मीर की खूबसूरती देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। गार्डन में खिले लाखों ट्यूलिप और आसपास के प्राकृतिक नजारों ने हर किसी का दिल जीत लिया है। फ्लोरीकल्चर विभाग के अनुसार करीब 2 लाख 25 हजार सैलानियों में 1 लाख 19 हजार स्थानीय पर्यटक, 1 लाख 6 हजार देश के अन्य हिस्सों से आए और करीब 600 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। इस वर्ष गार्डन में कुल 75 किस्मों के लगभग 18 लाख ट्यूलिप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार फुटफॉल थोड़ा कम रहा है लेकिन आने वाले दिनों में इसके बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल रोजाना 9 से 10 हजार गैर स्थानीय सैलानी गार्डन का रुख कर रहे हैं जबकि स्थानीय लोगों की भी अच्छी खासी हजारों की संख्या में भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों की सुविधा के लिए गार्डन में बेहतर इंतजाम किए गए हैं। यहां पीने के साफ पानी की व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त व्हीलचेयर, सेल्फी प्वाइंट्स और हैंडीक्राफ्ट के करीब 25 स्टॉल लगाए गए हैं।
जिंदगी में एक बार कश्मीर जरूर आएं
राजस्थान के अलवर से आए एक पर्यटक सुनील ने बताया कि पहली बार कश्मीर आया हूं और पूरा परिवार साथ है। गुलमर्ग, सोनमर्ग और डल झील में शिकारा सवारी का भी लुत्फ उठाया। ट्यूलिप गार्डन आकर बहुत अच्छा लगा। यहां का नजारा वाकई अद्भुत है। मैं देश के लोगों से कहना चाहूंगा कि जिंदगी में एक बार कश्मीर जरूर आएं। यह सच में जन्नत है।
गार्डन ने दिल जीत लिया
एक विदेशी पर्यटक जो लंदन से आए थे ने कहा, अब तक सिर्फ सुना था कि धरती पर भी जन्नत है लेकिन कश्मीर आकर यकीन हो गया। खासकर ट्यूलिप गार्डन ने दिल जीत लिया। यहां का मौसम, पहाड़, फूल और लोगों की मेहमाननवाजी सब कुछ शानदार है।
कश्मीर जैसी खूबसूरती कहीं नहीं देखी
दिल्ली से आई वेदांशी ने कहा, ट्यूलिप गार्डन आकर एक अलग ही सुकून महसूस हुआ। कई जगह घूमी हूं लेकिन कश्मीर जैसी खूबसूरती कहीं नहीं देखी। यहां की वादियां और फूल बार बार देखने का मन करता है। वेदांशी के साथ आई उनकी मां ने कहा, हम यहां पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कोई डर या परेशानी नहीं है। लोगों को बिना किसी डर के कश्मीर आना चाहिए। यहां के लोग बेहद अच्छे हैं।
यहां के लोग बहुत मददगार हैं
गुजरात के सूरत से आई एक अन्य पर्यटक साजिदा ने कहा, हम 17 लोगों का ग्रुप लेकर आए हैं। पहले डर था लेकिन यहां आकर सब गलतफहमियां दूर हो गईं। कश्मीर वाकई बेहद खूबसूरत है और यहां के लोग बहुत मददगार हैं।

पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद : इरफान मीर
गार्डन के बारे में जानकारी देते हुए असिस्टेंट फ्लोरीकल्चर अधिकारी इरफान मीर ने कहा। आने वाले दिनों में फुटफॉल बढ़ने की उम्मीद है। अगर मौसम अनुकूल रहा तो गार्डन अगले 10 से 12 दिनों तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed