फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Tourist Places Full, Heavy Rush

Srinagar News: बर्फबारी के बीच नए साल पर कश्मीर के सभी पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
Srinagar, Tourist Places Full, Heavy Rush
नए साल पर श्रीनगर की डल झील किनारे पर्यटक। अमर उजाला
-पर्यटन हितधारकों के अनुसार वर्तमान में सोनमर्ग में करीब 80 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। कश्मीर के सभी पर्यटन स्थलों पर करीब 48 घंटों से हो रही बर्फबारी कश्मीर घूमने आए पर्यटकों के लिए सौगात बनकर आई। पहलगाम, सोनमर्ग और गुलमर्ग जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर्यटकों से खचाखच भरे दिख रहे हैं। होटलों में अच्छी खासी ऑक्यूपेंसी देखने को मिल रही है।

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में नए साल पर काफी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे। रात भर होटलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बर्फबारी के बीच पर्यटक सोनमर्ग की सुंदरता का आनंद लेते नजर आए। दिल्ली से आई रचना ने कहा कि हमने कुछ दिन पहले सुना था कि नए साल के अवसर पर कश्मीर में बर्फबारी की संभावना है इसलिए हमने सोनमर्ग आने का प्लान बनाया और यहां आ गए। नए साल पर हमारा स्वागत बर्फबारी से हुआ जिससे हम सभी उत्साहित थे।
विज्ञापन


एक अन्य पर्यटक मोहित वर्मा ने कहा कि रात भर बर्फबारी जारी रही। सुबह चारों तरफ ताजी सफेद बर्फ की चादर एक मनमोहक नजारा पेश कर रही थी। सभी के चेहरों पर एक अलग ही उत्साह था। पर्यटक बर्फ में खेलते दिखाई दे रहे थे। हम अपने आप को काफी खुशकिस्मत समझते हैं। बता दें कि पर्यटकों की एक अच्छी खासी संख्या सोनमर्ग में मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों की आमद से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के चेहरे भी खिले दिखे। एक स्थानीय होटल मालिक शफीक अहमद ने बताया कि अप्रैल में पहलगाम हमले के बाद एक मंदी का दौर था। सोनमर्ग समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। क्रिसमस और नए साल के अवसर पर बर्फबारी के बीच यहां पहुंचे पर्यटकों ने इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की रौनक में चार चांद लगा दिए हैं। चारों ओर रौनक नजर आ रही है और यह घाटी चहचहा उठी है।

उन्होंने बताया कि उनके होटल में 17 कमरे हैं सभी बुक हैं। और सोनमर्ग में करीब 80 प्रतिशत होटल ऑक्यूपेंसी है। हमें उम्मीद नहीं थी कि पर्यटन जल्द पटरी पर लौटेगा लेकिन अब हमें आगे के लिए भी अच्छी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed