{"_id":"6a4c0fe07a16bf6b28014d80","slug":"srinagar-terrorist-hideout-ammuniation-recovered-kupwara-srinagar-news-c-10-1-agr1010-955361-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेना और सुरक्षाबलों के एक संयुक्त अभियान के दौरान नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे केरन सेक्टर में आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।
इस विशेष कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में घातक हथियार और युद्ध जैसे अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों को केरन सेक्टर में आतंकियों की हलचल और उनके एक ठिकाने को लेकर सटीक खुफिया इनपुट मिले थे। इस पुख्ता जानकारी के आधार पर सेना और स्थानीय सुरक्षाबलों ने तत्काल पूरे इलाके की घेराबंदी की और एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया।
इस सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने ठिकाने से पांच एके-सीरीज राइफलें, नौ मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस सहित सैन्य सामग्री बरामद की है। अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी तादाद में हथियारों की बरामदगी से आतंकियों के किसी बड़े और नापाक मंसूबे को समय रहते नाकाम कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। फिलहाल मामले में विस्तृत विवरण का इंतजार है और सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।