{"_id":"69af368186fa2ac2f8014d11","slug":"srinagar-schools-open-students-happy-srinagar-news-c-10-lko1027-854018-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: घाटी में स्कूल फिर से खुले, छात्रों के चेहरों पर दिखी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: घाटी में स्कूल फिर से खुले, छात्रों के चेहरों पर दिखी खुशी
विज्ञापन
श्रीनगर में सर्दियों की छुट्टी के बाद खुले स्कूल, पहले दिन स्कूल जाते बच्चे। संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में सर्दी की लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार को स्कूल फिर से खुल गए। इससे कक्षाओं में रौनक और उत्साह लौट आया। यूनिफॉर्म पहने अलग-अलग उम्र के छात्र-छात्राएं सोमवार सुबह अपने स्कूलों की ओर जाती दिखीं। शिक्षकों और स्कूल स्टाफ ने बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया जिससे नए शैक्षणिक सत्र की नई शुरुआत हुई।
कई स्कूलों में छात्रों के स्वागत के लिए विशेष स्वागती गतिविधियां आयोजित की गईं। शिक्षकों ने बच्चों को छुट्टियों के बाद नई ऊर्जा और प्रेरणा के साथ अपनी पढ़ाई पर लौटने के लिए प्रेरित किया। स्कूल खुलने पर कैंपस में खुशी के भरे चेहरे दिखे। कई महीनों के बाद विद्यार्थी अपने सहपाठियों और शिक्षकों से मिले। स्कूल फिर से खुलने पर अभिभावकों और छात्रों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नियमित शैक्षणिक गतिविधियां जरूरी हैं।
छात्रा बिस्मा मलिक ने कहा कि हमारे स्कूल गत सोमवार से खुलने थे लेकिन नासाज हालात के चलते एक सप्ताह तक स्कूल बंद कर दिए गए। आज स्कूल में वापसी हुई है। एक लंबे ब्रेक के बाद आना अजीब भी था लेकिन मन में दोस्तों से मिलने की खुशी भी थी। उन्होंने कहा कि हम दुआ करते हैं कि आगे बिना किसी बाधा के हमारी पढ़ाई जारी रहे।
विज्ञापन
अभिभावक फैसल रशीद ने कहा कि पढ़ाई से ही बच्चे अपना भविष्य संवार सकते हैं इसलिए छुट्टियों के बाद पढ़ाई का शुरू होना बेहद जरूरी है। इस बीच स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूलों को आसानी से चलाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। घाटी में स्कूल फिर से खुलने से शैक्षणिक रुटीन फिर से शुरू हो गया है। इससे आने वाले शैक्षणिक सत्र के लिए नई ऊर्जा और उम्मीद जगी है।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की हत्या के विरोध में पूरी घाटी में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद विगत सोमवार से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय एक सप्ताह के लिए बंद कर दिए गए थे। सेकेंडरी स्कूल और उससे ऊपर के शैक्षणिक संस्थान सर्दी की छुट्टियों के बाद 23 फरवरी को खुल गए। मिडिल और प्राइमरी स्कूल दो मार्च को खुलने थे लेकिन विरोध प्रदर्शन के कारण देरी हो गई।