{"_id":"69ac88035ae82797040e2491","slug":"srinagar-pdp-chief-mehbooba-mufti-urge-to-police-release-youth-srinagar-news-c-10-lko1027-852547-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनों में गिरफ्तार लोगों की रिहाई पर विचार करे पुलिस : महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनों में गिरफ्तार लोगों की रिहाई पर विचार करे पुलिस : महबूबा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस से उन प्रदर्शनकारियों को रिहा करने पर विचार करने की अपील की जिन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की हत्या के विरोध में घाटी में हुए प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
महबूबा ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद शांति से रैलियों में हिस्सा लेने के लिए कश्मीर भर में महिलाओं समेत कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने उनके परिवारों को भरोसा दिलाया था कि उन्हें जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा लेकिन बदकिस्मती से ऐसा नहीं हुआ। जम्मू-कश्मीर पुलिस से अपील है कि वे जल्द से जल्द उनकी रिहाई पर विचार करे।