Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   srinagar news, traffic, wrong parking

Srinagar News: गांदरबल में एसएसपी ट्रैफिक रूरल ने गलत पार्किंग, ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
srinagar news, traffic, wrong parking
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर जुर्माना लगाया
विज्ञापन

श्रीनगर। एसएसपी ट्रैफिक रूरल कश्मीर ने सोमवार को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले मोटर चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भीड़ को कम करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीण जिलों में एनफोर्समेंट तेज कर दिया है।

एसएसपी रविंदर पाल सिंह ने मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन में एक विशेष एनफोर्समेंट ड्राइव चलाई और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई इलाके में ट्रैफिक कुप्रबंधन और नियमों के उल्लंघन के बारे में बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद की गई है।
विज्ञापन


एसएसपी आरपी सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस को कंगन बाजार में गलत पार्किंग के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं जहां सड़क के दोनों ओर गाड़ियां पार्क की जा रही थीं जिससे अक्सर ट्रैफिक जाम लग जाता था। इस स्थिति से न केवल ट्रैफिक का फ्लो बाधित होता है बल्कि पैदल चलने वालों को भी गंभीर दिक्कतें होती हैं। एसएसपी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस रूरल ने सभी जिलों में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने चालकों से व्यस्त बाजार इलाकों में भीड़ से बचने के लिए गाड़ियां केवल तय जगहों पर ही पार्क करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से पार्क की गई किसी भी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गाड़ियों में ओवरलोडिंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के बारे में भी शिकायतें मिली हैं और कहा कि ओवरलोडिंग में शामिल चालकों के साथ कानून के तहत सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों से चलने वाले वाहनों खासकर बड़े वाहनों में लगे प्रेशर हॉर्न लाए जाने की शिकायतों के बाद एक विशेष ड्राइव चलाई गई है जिसमें पिछले करीब चार दिनों में 30 प्रेशर हॉर्न जब्त करने के साथ-साथ वाहन चालकों पर भारी जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
एनफोर्समेंट उपायों का मकसद ट्रैफिक दुर्घटनाओं को रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि लापरवाही और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण कीमती इंसानी जान न जाएं।
- आरपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed