फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Narco Terror Hotspot, Search Operation, CASO

Srinagar News: नार्को-टेरर हॉटस्पॉट क्षेत्रों में चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
Srinagar, Narco Terror Hotspot, Search Operation, CASO
अवंतिपोरा। नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस ने युवाओं को जागरूक करने के लिए मंगलवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए। इसके अलावा नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए चिन्हित नार्को-टेरर हॉटस्पॉट क्षेत्रों में तलाशी अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल त्राल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को नशीले पदार्थों के खतरे और स्वस्थ जीवन की अहमियत के बारे में बताया गया। इसी तरह रेशीपोरा के एक अन्य स्कूल में भी जागरूकता सत्र आयोजित हुआ। इसमें छात्रों को नशे के नुकसान समझाए गए और उन्हें इस बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


पुलिस थाना ख्रेव ने कोंग पोश स्कूल मुनपोरा में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रतिभागियों को नशे से बचाव के उपाय और समाज की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed