{"_id":"692c96a8d1dfd8926f05bccb","slug":"srinagar-minister-javed-ahmed-rana-will-listening-problems-srinagar-news-c-10-lko1027-775367-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मंत्री जावेद राना 1 से 5 तक श्रीनगर में सुनेंगे जनता की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मंत्री जावेद राना 1 से 5 तक श्रीनगर में सुनेंगे जनता की शिकायतें
विज्ञापन
श्रीनगर। जल शक्ति, वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राना 1 से 5 दिसंबर 2025 तक श्रीनगर के सिविल सचिवालय (विंटर सेक्रेटेरिएट) में जन शिकायतें सुनने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
यह व्यवस्था मंत्रिमंडल के आधिकारिक रोस्टर के अनुसार की गई है। इस दौरान मंत्री व्यक्तिगत रूप से लोगों की समस्याएं सुनेंगे। वह प्रतिनिधिमंडलों तथा संगठनों से मुलाकात कर जल संसाधन, वन संरक्षण, पर्यावरण, पारिस्थितिकी, जनजातीय कल्याण तथा अन्य जनहित के मुद्दों का समाधान करेंगे। जो आम नागरिक, प्रतिनिधिमंडल या संगठन अपनी शिकायतें और मांगें सीधे सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं, वे इन तारीखों में मंत्री से मिल सकते हैं।
यह कदम सरकार की उस नीति को दर्शाता है जिसमें पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के जरिए लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निवारण किया जा रहा है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं, अपनी शिकायतें सीधे मंत्री महोदय के सामने रखें और लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग करें। संवाद