{"_id":"68d6ed1db8bc04b03f0cc461","slug":"srinagar-lg-says-operations-against-terrorism-extremism-and-drugs-will-continue-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: एलजी ने कहा- आतंकवाद, कट्टरपंथ और नशीली दवाओं के खिलाफ जारी रहेंगे ऑपरेशन; खुफिया एजेंसियों को बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: एलजी ने कहा- आतंकवाद, कट्टरपंथ और नशीली दवाओं के खिलाफ जारी रहेंगे ऑपरेशन; खुफिया एजेंसियों को बधाई
Sat, 27 Sep 2025 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 27 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में श्रीनगर में हुई यूनिफाइड हेडक्वार्टर मीटिंग में जम्मू-कश्मीर पुलिस व सैन्य अफसरों को घुसपैठ और आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन जारी रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। आतंकवाद के उभरते खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा तंत्र को निरंतर अपडेट करते रहने की नसीहत दी। कट्टरपंथ और नशीली दवाओं के खिलाफ प्रभावी व सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी एलजी ने दिए।
विज्ञापन
पांच घंटे से भी अधिक समय तक श्रीनगर में चली यूनिफाइड हेडक्वार्टर मीटिंग में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश में हाल ही में हुए सफल आतंकवाद-रोधी अभियानों के लिए सुरक्षाबलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों को बधाई दी। उपराज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है। काउंटर इंफिल्ट्रेशन और काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन जारी रहने चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने 'संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण' अपनाने का आह्वान किया। सुरक्षा समीक्षा में उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, मुख्य सचिव अटल डुल्लू साथ ही अर्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों सहित प्रमुख अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन