{"_id":"6952ec53a1af707b26049e70","slug":"srinagar-lal-bazar-fire-in-home-srinagar-news-c-10-lko1027-798135-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: लाल बाजार में तीन मंजिला मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: लाल बाजार में तीन मंजिला मकान में लगी आग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। लाल बाजार क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक तीन मंजिला घर में भीषण आग लग गई जिससे इमारत को भारी नुकसान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आग ने भवन को घेर लिया। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग और आपातकालीन सेवा विभाग के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।
दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाते हुए इसे आसपास के घरों तक फैलने से रोका। इसके लिए फायर ब्रिगेड वाहनों को तैनात किया गया था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने कहा कि किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। संवाद