फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Jammu Kashmir Police, Lodged 172 FIR, NDPS Act

Srinagar News: एनडीपीएस एक्ट के तहत 172 प्राथमिकी दर्ज, 40.27 करोड़ की संपत्ति की जब्त

विज्ञापन
Srinagar, Jammu Kashmir Police, Lodged 172 FIR, NDPS Act
- श्रीनगर पुलिस ने वर्ष 2025 का ब्योरा जारी किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में वर्ष 2025 के दौरान नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत 172 प्राथमिकी दर्ज कीं। इसके परिणामस्वरूप 291 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई।

एक अधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी से 29 दिसंबर 2025 के बीच दर्ज की गईं एफआईआर में से 84 में मादक पदार्थ की कम मात्रा, 66 में मध्यम मात्रा और 22 में व्यावसायिक मात्रा शामिल थी। ये जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई को दर्शाता है। पुलिस ने साल भर में विभिन्न नशीले पदार्थ बरामद किए। साथ ही नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अपराधों से होने वाली कमाई का पता लगाने के लिए वित्तीय जांच तेज की। इसके तहत पुलिस ने 208 बैंक खाते फ्रीज किए। 25.62 लाख रुपये नकद जब्त किए जबकि विभिन्न ऑपरेशनों के दौरान अतिरिक्त 2.93 लाख रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अपराध से होने वाली कमाई को अटैच करने से संबंधित 0.311 करोड़ रुपये की नौ चल संपत्तियां जब्त कीं। 40.27 करोड़ रुपये की 29 अचल संपत्तियां अटैच कीं। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल किए गए 58 वाहन भी जब्त किए। अवैध तस्करी की रोकथाम (पीआईटी-एनडीपीएस) एक्ट के तहत 46 व्यक्तियों पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ये आंकड़े नशा तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए कानून प्रवर्तन कार्रवाई को वित्तीय जांच के साथ जोड़ने वाली खुफिया-आधारित रणनीति को रेखांकित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान सप्लाई चेन को बाधित करने, अपराध से होने वाली कमाई को निशाना बनाने और बार-बार होने वाले अपराधों को रोकने पर ध्यान केंद्रित करते हुए जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed