{"_id":"6a529edd2a1d6e9699031d30","slug":"srinagar-iis-traini-officials-meet-lg-manoj-sinha-srinagar-news-c-10-1-jam1027-958547-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: आईआईएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: आईआईएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की मुलाकात
विज्ञापन
उपराज्यपाल से मिले आईआईएस ट्रेनी अधिकारी। स्रोत लोक भवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के 2023 बैच के ग्रुप बी के 16 प्रशिक्षु अधिकारियों के एक दल ने शनिवार को लोकभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) श्रीनगर के निदेशक काजी सलमान भी मौजूद थे।
मुलाकात के दौरान उपराज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवा अधिकारियों को विभिन्न विभागों में सेवा करते समय अत्यंत संवेदनशीलता, ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।
उपराज्यपाल ने सार्वजनिक संचार के बदलते परिदृश्य पर भी चर्चा की। उन्होंने आज के डिजिटल युग में विश्वसनीय और समय पर सूचनाओं के प्रसार की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने भारत दर्शन दौरा कार्यक्रम के हिस्से के रूप में जम्मू-कश्मीर की अपनी यात्रा के अनुभवों को भी उपराज्यपाल के साथ साझा किया।