फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, IGP , VK Birdi, Held Security Review Meeting

सुरक्षा में कोई चूक न हो, कड़ी निगरानी बनाए रखें : आईजीपी

विज्ञापन
Srinagar, IGP , VK Birdi, Held Security Review Meeting
पीसीआर कश्मीर में आईजीपी की बैठक। स्रोत पुलिस
- क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण के निर्देश, पर्यटन स्थलों, राजमार्गों, यातायात प्रबंधन और हज तैयारियों की दिया जाए विशेष ध्यान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के आईजी वीके बिरदी ने घाटी में होने वाले आगामी कार्यक्रमों के लिए शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी कड़ी निगरानी बनाए रखें।
आईजीपी सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ, स्पेशल ब्रांच, एसएसबी, रेलवे, एसडीआरएफ, सीआईडी, ट्रैफिक पुलिस, सेना सहित अन्य एजेंसियों के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करने तथा महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों पर कर्मियों की तैनाती को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। आईजीपी ने अधिकारियों को राष्ट्र-विरोधी तत्वों पर निगरानी तेज करने और अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन (क्षेत्र पर नियंत्रण) बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने आगंतुकों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने हेतु प्रमुख पर्यटन स्थलों सहित संवेदनशील प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कहा।
विज्ञापन


उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए जिलों की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखने पर भी जोर दिया। श्रीनगर शहर में प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन के संबंध में विशेष निर्देश जारी किए गए। इसमें व्यापक ट्रैफिक योजना लागू करने के निर्देश शामिल थे जिसका उद्देश्य भीड़ कम करना, वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करना और जनता को होने वाली असुविधा को कम करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीपी कश्मीर ने हज व्यवस्थाओं से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तीर्थयात्रियों की सुरक्षित और व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित बिंदुओं पर पर्याप्त सुरक्षा, सुविधा और समन्वय सुनिश्चित करें। बिरदी ने जिला प्रमुखों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया ताकि ऐसी गलत सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके जो सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।

उन्होंने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन को तेज करने का भी आह्वान किया विशेष रूप से घाटी के संवेदनशील क्षेत्रों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर। बैठक का समापन सभी आगामी कार्यक्रमों के सुचारु और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए तैयारी, समन्वय वतत्परता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के दृढ़ संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed