{"_id":"6b05f650bb9d4090a7003998","slug":"srinagar-demand-to-halt-construction-work-sheshnag-lake-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1070818-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: ऑनलाइन याचिका पर 1600 लोगों ने किए हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: ऑनलाइन याचिका पर 1600 लोगों ने किए हस्ताक्षर
विज्ञापन
- चेंज डॉट ओआरजी पर अब तक करीब 1600 लोगों ने जताया समर्थन, मीरवाइज ने मुख्यमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित पारिस्थितिक रूप से बेहद नाजुक शेषनाग झील के पास चल रहे निर्माण कार्य को रोकने की मांग को लेकर एक ऑनलाइन याचिका तेजी से जोर पकड़ रही है। चेंज डॉट ओआरजी पर कश्मीर की अल्पाइन झीलों के आसपास निर्माण रोकें शीर्षक से शुरू की गई इस याचिका पर अब तक करीब 1,600 लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं।
जरका बांडे नामक एक युवती द्वारा शुरू की गई इस याचिका में अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे एक टिकाऊ रास्ता निकालने के लिए स्थानीय पर्यावरण और सामुदायिक समूहों के साथ संवाद करें। याचिका में कहा गया है कि विकास और सुगम पहुंच के नाम पर सरकार ऐसी सड़कें बनाने की योजना बना रही है जो कश्मीर के अछूते प्राकृतिक आश्रयों को चीरते हुए निकलेंगी। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है, यह प्रगति नहीं है, बल्कि हमारे पर्यावरण के लिए एक गंभीर खतरा है।''''''''
याचिका के अनुसार, कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने का बहाना पहली नजर में आकर्षक लग सकता है, लेकिन करीब से देखने पर इस तरह के निर्माण की असली कीमत साफ नजर आती है। याचिकाकर्ता ने चेतावनी दी है कि अन्य जगहों पर इसी तरह की परियोजनाओं के कारण प्रदूषण बढ़ा है, वन्यजीवों के आवास नष्ट हुए हैं और पर्यटकों की अनियंत्रित भीड़ से पारिस्थितिक असंतुलन पैदा हुआ है। हालिया अध्ययनों का हवाला देते हुए कहा गया है कि इस तरह के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को होने वाले नुकसान की भरपाई असंभव है और कश्मीर की अल्पाइन झीलों का भी यही हश्र नहीं होने दिया जा सकता।
विज्ञापन
- स्विस आल्प्स की तर्ज पर इको-टूरिज्म अपनाने का सुझाव
याचिका में सड़क निर्माण के बजाय पर्यावरण को संरक्षित रखने वाली टिकाऊ पर्यटन पहलों पर विचार करने की मांग की गई है। इसमें गाइडेड ट्रेकिंग, सीमित प्रवेश परमिट और पर्यावरण के अनुकूल आवास जैसे विकल्पों का सुझाव दिया गया है, जिनसे जंगल और प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना आर्थिक लाभ कमाया जा सकता है।
स्विस आल्प्स का उदाहरण देते हुए याचिका में कहा गया है कि समान चुनौतियों का सामना करने वाले अन्य क्षेत्रों ने ऐसी रणनीतियों को सफलतापूर्वक लागू किया है और हमें अल्पकालिक लाभ के बजाय दीर्घकालिक पारिस्थितिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसमें यह भी कहा गया है कि कश्मीर के लोग विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन वे ऐसा विकास चाहते हैं जो उनकी भूमि और परंपराओं का सम्मान करे।
मीरवाइज ने उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना
इस बीच, कश्मीर के मुख्य मौलवी मीरवाइज उमर फारूक ने भी इस ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मीरवाइज ने कहा, हमारे सबसे नाजुक स्थानों पर पारिस्थितिकी के इस अंधाधुंध विनाश को रोकने के लिए हम सभी को सामूहिक रूप से अपनी आवाज उठानी होगी।''''''''
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को टैग करते हुए मीरवाइज ने सवाल उठाया, हमारे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला चुप क्यों हैं? जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में यह उनका कर्तव्य है कि वे बोलें और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं कि यह लूट रुके! मैंने इस याचिका पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और उन सभी से आग्रह करता हूं जो कश्मीर की नाजुक पारिस्थितिकी को बचाना चाहते हैं, वे भी ऐसा करें।''''''''