फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Chief Secretary, Atal Dullu, Held Meeting, Crime Review Meeting

Srinagar News: तेज अभियान से रुक सकती नशीली दवाओं की समस्या

विज्ञापन
Srinagar, Chief Secretary, Atal Dullu, Held Meeting, Crime Review Meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। नार्को कोऑर्डिनेशल सेंटर की 17वीं केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय बैठक मंगलवार को मुख्य सचिव (सीएस) अटल डूल्लू की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि तेज अभियान और मजबूत पुनर्वास नशीली दवाओं की समस्या को रोकने की कुंजी है।
उन्होंने विधि विभाग को निर्देश दिया कि सेवा में रहे गवाहों के बयान वीडियो क्रांफसिंग के माध्यम से दर्ज करने का परीक्षण किया जाए, विशेष रूप से उन मामलों में जहां अधिकारी अपने जिलों के बाहर स्थानांतरित हो जाते हैं ताकि मुकदमों में देरी से बचा जा सके। इस दौरान उन्होंने नशीली दवाओं के कानूनों के सख्त प्रवर्तन, अपराधियों के खिलाफ अभियोजन, और नशे से प्रभावित पीड़ितों के उपचार और पुनर्वास में केंद्र शासित प्रदेश के प्रदर्शन की व्यापक समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस महानिदेशक, अभियोजन महानिदेशक, गृह मुख्य सचिव, प्रशासनिक सचिव, जम्मू/कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ नागरिक और पुलिस अधिकारियों ने वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पुलिस अधीक्षक अपराध, सारा रिजवी ने जानकारी दी कि 2026 के दौरान अब तक, पुलिस स्टेशनों में कुल 542 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गईं। 716 लोगों को गिरफ्तार किया गया और लगभग 18.49 करोड़ मूल्य के 640 किलो मादक पदार्थ जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed