{"_id":"69c83feeb9aa74f8e60540f4","slug":"srinagar-bsf-dg-parveen-kumar-visit-loc-meet-with-force-srinagar-news-c-10-lko1027-871452-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बीएसएफ के डीजी ने कश्मीर में अग्रिम चौकियों का किया दौरा, परखीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बीएसएफ के डीजी ने कश्मीर में अग्रिम चौकियों का किया दौरा, परखीं तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीजी प्रवीण कुमार का शनिवार को कश्मीर फ्रंटियर का तीन दिवसीय दौरा संपन्न हुआ। इस दौरे के दौरान डीजी ने बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर के अंतर्गत आने वाली अग्रिम चौकियों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों और जवानों से बातचीत कर बीएसएफ की कश्मीर फ्रंटियर में ऑपरेशनल तैयारियों का भी जायजा लिया।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि बीएसएफ के डीजी प्रवीण कुमार ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा स्थिति और ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों, स्थानीय कमांडरों और जवानों से बातचीत की। एलओसी पर बनी अग्रिम चौकियों का भी दौरा किया। इसके अलावा प्रहरी सम्मेलन के दौरान बीएसएफ के डीजी ने जवानों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर बात की। उन्होंने बेहद खराब मौसम तथा मुश्किल हालात में उनकी पेशेवरता, लगन और अडिग सेवा की सराहना की। उनकी अटूट लगन से आत्मविश्वास को और मजबूती मिलती है।
इस दौरे के दौरान बीएसएफ के डीजी श्रीनगर में बीएसएफ कमांडो के साथ उनकी साप्ताहिक लंबी दौड़ में शामिल हुए जो सहनशक्ति, अनुशासन और आपसी भाईचारे का प्रतीक थी।प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरे के दौरान डीजी ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य अहम लोगों के साथ सार्थक बातचीत की और आपसी तालमेल तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराया।