{"_id":"6280a7931756f23acb346b5a","slug":"srinagar-bjp-delegation-meets-lt-governor-regarding-the-security-of-kashmiri-pandits-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: घाटी में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर उप राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: घाटी में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर उप राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल
Sun, 15 May 2022 12:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 15 May 2022 12:41 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद ने हिंदू और मुसलमान दोनों को दर्द दिया है। सभी को आतंकवाद का दंश भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन
BJP delegation meets Lt Governor
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीरी पंडितों की घाटी में सुरक्षा और अन्य विषयों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल पंडित की हत्या की निंदा और कश्मीर में पीएमआरपी के तहत काम करने वाले कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के लिए सुरक्षित आवास दिए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद ने हिंदू और मुसलमान दोनों को दर्द दिया है। सभी को आतंकवाद का दंश भुगतना पड़ा है। कश्मीर में आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में काम करने वाले प्रवासी कर्मचारियों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि वह कर्मचारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए नोडल सेल बनाएंगे। कोई इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। वह उनसे मिलने शिविरों का दौरा करेंगे। केपी कर्मचारी यहीं रहेंगे। लक्षित हत्याओं को रोकने के लिए कड़े प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
रविंद्र रैना ने आतंकियों द्वारा कश्मीरी मुस्लिम एसपीओ रियाज अहमद ठाकोर की हत्या पर भी नाराजगी जताई और कहा कि आतंकी अपने घिनौने कृत्यों से शांति और विकास प्रक्रिया को बाधित नहीं कर सकते हैं। ये हमले भारत पर हमले के बराबर हैं, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सुरक्षाबलों द्वारा की जा रही एक के बाद एक सफल कार्रवाई से आतंकी बौखलाए हुए हैं और इसलिए ऐसे कायरता भरे काम कर रहे हैं। जल्द ही आतंकवादियों का सफाया किया जाएगा।
विज्ञापन