फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Accidents, Eight Injured, Five Serious

Srinagar News: तीन सड़क हादसों में आठ लोग घायल

विज्ञापन
Srinagar, Accidents, Eight Injured, Five Serious
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। श्रीनगर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार देर रात को हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर है।
अधिकारियों ने बताया कि पहली घटना में नारबल इलाके में दोमेल क्रॉसिंग पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए जेवीसी अस्पताल बेमिना ले जाया गया। घायलों की पहचान मुदस्सिर अहमद शेख निवासी जैनाकूट और मुजम्मिल अहमद डार निवासी जैनाकूट के रूप में हुई है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 26 वर्षीय मुदस्सिर अहमद शेख के सिर में गंभीर चोट लगी है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 23 वर्षीय मुजम्मिल अहमद डार के दोनों पैरों और सिर में चोट लगी है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
एक अन्य दुर्घटना में दो लोग उस समय घायल हो गए जब एक ऑल्टो गाड़ी के चालक ने कथित तौर पर एक पेट्रोल पंप के पास अस्तान शरीफ किरमानी आबाद के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद घायलों को गंभीर हालत में जेवीसी अस्पताल बेमिना ले जाया गया। तीसरी सड़क दुर्घटना में हारवान थाना की पुलिस ने तीन घायलों को शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) सोवरा में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घायल लोग एक स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे तभी शालीमार के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उन्हें कई चोटें आईं। घायलों की पहचान हाशिम राथर, शब्बीर अहमद डार और इमरान अहमद लोन के रूप में हुई है। ये तीनों ब्रेन निशात के निवासी हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 20 वर्षीय हाशिम राथर की हालत अब तक सामान्य बताई जा रही है जबकि 32 वर्षीय शब्बीर अहमद डार की हालत स्थिर है। 24 वर्षीय इमरान अहमद लोन की हालत अभी भी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस ने इन घटनाओं का संज्ञान ले लिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed