{"_id":"69792c14c27865cc700f3da7","slug":"srinagar-aadil-hussain-shah-bravery-award-republic-day-srinagar-news-c-10-lko1027-821883-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: गणतंत्र दिवस पर आदिल हुसैन शाह को मिला वीरता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: गणतंत्र दिवस पर आदिल हुसैन शाह को मिला वीरता पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- समारोह के दौरान पिता को सौंपा गया सम्मान, पहलगाम हमले में पर्यटकों को बचाते समय दी थी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर सरकार ने गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर आदिल हुसैन शाह को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके पिता को दिया गया। पहलगाम आतंकी हमले में पर्यटकों को बचाते समय उनकी जान गई थी।
पुरस्कार के तौर पर बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान के लिए प्रशस्तिपत्र के साथ एक लाख रुपये भी दिए गए। आदिल हुसैन शाह की पिछले वर्ष बायसरन के आतंकी हमले में मृत्यु हो गई थी। यह घटना पहलगाम क्षेत्र में पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया सबसे घातक आतंकी हमला माना जाता है। यह हमला प्रसिद्ध बायसरन मैदान में हुआ जिसे मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाता है, जहां आतंकियों ने पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिससे कई लोग मारे गए और अनेक घायल हो गए थे।
अदिल हुसैन शाह को दिया गया यह मरणोपरांत वीरता पुरस्कार उनकी स्मृति को श्रद्धांजलि और इस दुखद घटना में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।