{"_id":"67f37e4c972d41a5110ae621","slug":"srinagar-a-massive-fire-broke-out-in-tral-madrasa-a-minor-student-died-in-the-fire-six-children-were-burnt-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: त्राल मदरसे में लगी भीषण आग, चपेट में आने से नाबालिग छात्र की मौत, छह बच्चे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: त्राल मदरसे में लगी भीषण आग, चपेट में आने से नाबालिग छात्र की मौत, छह बच्चे झुलसे
Mon, 07 Apr 2025 12:57 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:57 PM IST
सार
त्राल के शाह-ए-हमदान दारुल उलूम मदरसे में आग लगने से 10 वर्षीय छात्र की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि छह अन्य छात्र झुलस गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलवामा के त्राल में स्थित शाह-ए-हमदान दारुल उलूम मदरसे में शनिवार देर रात आग लग गई। आग ने पूरे संस्थान को चपेट में ले लिया। इससे दम घुटने से 10 वर्षीय छात्र की मौत और छह झुलस गए। मृतक यासिर अहमद गागी (10) त्राल का ही रहने वाला था।अधिकारियों के अनुसार देर रात करीब डेढ़ बजे संस्थान में आग लगी।
विज्ञापन
उस समय अंदर दो शिक्षक और 17 छात्र सो रहे थे। देखते ही देखते आग फैल गई। आग लगते ही दोनों शिक्षक और दस छात्र किसी तरह भागकर बाहर निकल आए। सात छात्र अंदर आग की चपेटों में फंस गए। कड़ी मशक्कत कर उनको बाहर निकाला गया। लेकिन, दम घुटने से यासिर अहमद गागी दम तोड़ चुका था। झुलसे बच्चों को तुरंत श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यहां उनका इलाज चल रहा है। झुलसे बच्चों में माजिद अहमद (12) निवासी गुलशनपोरा, इशफाक अहमद, मोहम्मद अल्ताफ (15), इरफान अहमद, (12), जाविद अहमद, (14) और नासिर अहमद सभी निवासी त्राल शामिल हैं।
विज्ञापन
मदरसे की इमारत जलकर राख
आग इतनी फैल गई कि मदरसे की इमारत जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।