फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, 9 Accused Arrested, Drug Smuggling, Police Taken Action

Srinagar News: नशा तस्करों पर शिकंजा, नौ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, 9 Accused Arrested, Drug Smuggling, Police Taken Action
पुलवामा के अवंतिपोरा में पकड़ा ड्रग तस्करी का आरोपी। स्रोत पुलिस
- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग, सोपोर और अवंतिपोरा में की कार्रवाई
विज्ञापन

नशे के विरुद्ध युद्ध का लोगो लगाएं
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नशीले पदार्थों की तस्करी और नशे के दुरुपयोग के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग, सोपोर और अवंतिपोरा में नशा तस्करी के नौ आरोपियाें को गिरफ्तार किया। और उनके कब्जे से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए।

कोकरनाग की एक पुलिस टीम ने हंगुलगुंड कोकरनाग में नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान नजीर अहमद डार निवासी बुमडोरा कोकरनाग के कब्जे से 7.84 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस स्टेशन डोरू की टीम ने नाका चेकिंग के दौरान कार को रोका जिसमें दो लोग सवार थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 5.91 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। चालक एजाज अहमद तांत्रे निवासी कपरान, अनंतनाग और रईस अहमद शेख निवासी खरेटी लारनू को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पीपी खानाबल की एक पुलिस टीम ने हरनाग क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान दो लोगों को पकड़ा, जिनकी पहचान सुहैल अहमद भट निवासी क्रांगसू मट्टन और उमर खान निवासी रियासी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान 2 ग्राम हेरोइन जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोपोर में कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शाह फैसल मार्केट, सोपोर में तलाशी ली गई। नूरबाग सोपोर निवासी मुख्तार अहमद कंजवाल की क्रॉकरी की दुकान की तलाशी के दौरान नशीली दवाएं, सीरप और प्रतिबंधित ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वागुब क्रॉसिंग पर रात के समय नाका चेकिंग के दौरान, पुतखा पुलिस चौकी की एक नाका पार्टी ने एक व्यक्ति को रोका, जिसकी पहचान तनवीर अहमद शाह के रूप में हुई जो वागुब सोपोर का रहने वाला है। तलाशी के दौरान, उसके पास से नशीली दवा बरामद हुई।

अवंतिपोरा में हारून रशीद भट उर्फ आकिब निवासी रेंजीपोरा रेशीपोरा के घर पर छापा मारकर 340 ग्राम चरस पाउडर जैसा पदार्थ बरामद किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने अवंतिपोरा में नाका चेकिंग के दौरान पहचान बिलाल अहमद राह निवासी केपी रोड खानबल अनंतनाग को पकड़ा। तलाशी के दौरान, उसके पास से लगभग 55 ग्राम चरस पाउडर जैसा पदार्थ और 16 ग्राम चरस बरामद की गई। सभी मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अनंतनाग में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती को किया नष्ट

अनंतनाग। पुलिस को अचबल थाना क्षेत्र में अफीम पोपी की अवैध खेती के बारे में गुप्त सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तलाशी अभियान चलाया और पाया कि गुलाम मोहम्मद दास और गुलाम कादिर गनी निवासी गनी मोहल्ला अकिंगम ने अपने घर के पास लगभग एक कनाल बाग की जमीन पर अवैध रूप से अफीम पोपी की खेती की थी। पुलिस ने इस अवैध फसल को कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार मौके पर नष्ट कर दिया। इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन अछाबल में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद



सोपोर में इस साल अब तक 34 एफआईआर, 40 आरोपी गिरफ्तार : एसएसपी

बारामुला। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोपोर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 17 अप्रैल तक कुल 34 एफआईआर दर्ज की जबकि 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एसएसपी इफ्तिखार तालिब ने शुक्रवार को दी। एसएसपी ने बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त जम्मू कश्मीर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और नशा तस्करों तथा उनके नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में कई बड़े ऑपरेशन चलाए गए जिनमें अहम गिरफ्तारियां हुईं और नशे की आपूर्ति करने वाले कई गिरोहों का भंडाफोड़ किया गया। एसएसपी ने आम लोगों से भी अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें। संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed