फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, 28 Km River Closed, Kupwara, No water For Irrigation

Srinagar News: 28 किमी लंबी नहर बंद, कुपवाड़ा में फसल की सिंचाई प्रभावित

विज्ञापन
Srinagar, 28 Km River Closed, Kupwara, No water For Irrigation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुपवाड़ा। जिले के किसानों ने 13वीं सदी की ऐतिहासिक सिंचाई नहर के बंद पड़े होने पर गंभीर चिंता जताई है। लगभग 28 किलोमीटर लंबी इस नहर के बंद होने से किसान फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे।

स्थानीय लोगो के अनुसार यह नहर बुमहामा से तुज्जर शरीफ सोपोर तक फैली है। इसका संबंध लल्ला रैना से बताया जाता है। बाद में इसे सुल्तान जैन-उल-आबिदीन के शासनकाल में बहाल किया गया था। किसानों ने बताया कि यह नहर करीब एक लाख कनाल कृषि भूमि की सिंचाई का मुख्य स्रोत रही है। उन्होंने कहा, कृषि सीजन के चरम समय में भी सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग कुपवाड़ा और हंदवाड़ा नहर को चालू करने में विफल रहा है। इससे सिंचाई के पानी की भारी कमी हो गई है।
विज्ञापन


किसानों को फसलों के नुकसान का डर सता रहा है। उनका कहना है कि अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए तो भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। किसानों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि बार-बार अपील के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। किसानों ने कहा कि यह नहर इलाके की खेती की रीढ़ है। इसी पर सैकड़ों परिवारों की आजीविका निर्भर है। उन्होंने मांग की कि नहर में पानी छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed