{"_id":"69df24689c7cfe96560cb310","slug":"sopore-police-arrest-05-more-miscreants-further-identifications-made-in-ongoing-crackdown-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोपोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छात्र प्रदर्शन में उपद्रव करने वालों पर शिकंजा, पांच गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोपोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छात्र प्रदर्शन में उपद्रव करने वालों पर शिकंजा, पांच गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
Wed, 15 Apr 2026 11:09 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, सोपोर
अमर उजाला नेटवर्क, सोपोर
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:09 AM IST
सार
सोपोर में छात्र प्रदर्शन के दौरान उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 13 अन्य संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
गिरफ्तार उपद्रवी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सोपोर में सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में हाल ही में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने रातभर चले छापेमारी अभियान के दौरान पांच और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ये लोग शांतिपूर्ण छात्र प्रदर्शन में घुसकर कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने तोड़फोड़ भी की जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
सोपोर पुलिस ने बताया कि अब तक 13 और संदिग्धों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी दोषियों को पकड़ने तक तलाशी और छापेमारी अभियान जारी रहेगा। किसी को भी संवेदनशील परिस्थितियों का फायदा उठाकर शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सोपोर पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना करते हुए अपील की है कि सभी नागरिक सतर्क रहें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का साथ दें।
पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आम नागरिकों के सहयोग से जिले में शांति, सुरक्षा और सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन