फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Snowfall: Snowfall added to the beauty of Gandoh and Srinagar, work continues to remove snow on Zojila Pass

Snowfall: गंदोह और श्रीनगर की खूबसूरती में बर्फबारी ने चार चांद लगाए, जोजिला पास पर बर्फ हटाने का कार्य जारी

Sun, 29 Dec 2024 02:05 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 29 Dec 2024 02:05 PM IST
सार

कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद डोडा के गंदोह क्षेत्र और श्रीनगर में बर्फ की चादर बिछ गई है, जबकि कारगिल के जोजिला पास पर बर्फ हटाने का कार्य तेजी से जारी है ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके।

विज्ञापन
Snowfall: Snowfall added to the beauty of Gandoh and Srinagar, work continues to remove snow on Zojila Pass
श्रीनगर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले के गंदोह क्षेत्र में ताजा बर्फबारी के बाद पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढक गया है। क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण स्थानीय जीवन प्रभावित हुआ है। जबकि सर्दियों का मौसम पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं कारगिल, लद्दाख में जोजिला पास पर बर्फ हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है। ताकि क्षेत्र में आवागमन सुचारु रूप से जारी रह सके। जोजिला पास जो एक प्रमुख सड़क मार्ग है। वहां पर भी बर्फबारी से यातायात प्रभावित हो गया था। लेकिन प्रशासन ने बर्फ हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बीच श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर की समर कैपिटल भी बर्फ की चादर से ढक गया है। शहर में बर्फबारी के कारण सुंदर दृश्य देखने को मिल रहे हैं लेकिन यातायात और अन्य गतिविधियों में कुछ समस्या आई है। स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग ने बर्फबारी के दौरान सुरक्षित यात्रा के लिए निर्देश जारी किए हैं और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed