{"_id":"62cfaeca315d045e6200a6e4","slug":"shri-amarnath-yatra-temporarily-stopped-on-both-baltal-and-pahalgam-track-due-to-bad-weather-pilgrims-stopped-at-safe-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra: बिगड़े मौसम के चलते श्री अमरनाथ यात्रा स्थगित, सुरक्षित स्थानों पर रोके तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra: बिगड़े मौसम के चलते श्री अमरनाथ यात्रा स्थगित, सुरक्षित स्थानों पर रोके तीर्थयात्री
Thu, 14 Jul 2022 01:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:26 PM IST
सार
पहलगाम और बालटाल, दोनों शिविरों से यात्रा को रोका गया है। बालटाल बेस कैंप से करीब 6 हजार यात्रियों को बालटाल से पवित्र गुफा के मार्ग पर बनाई गई सुरक्षित जगहों पर रोका गया है।
विज्ञापन
बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाता दल
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बदले मौसम के चलते श्री अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। पहलगाम और बालटाल, दोनों शिविरों से यात्रा को रोका गया है। बालटाल बेस कैंप से करीब 6 हजार यात्रियों को बालटाल से पवित्र गुफा के मार्ग पर बनाई गई सुरक्षित जगहों पर रोका गया है।
उधर, पहलगाम के नुनवन बेस कैंप से तीन हजार से अधिक यात्रियों को चंदनवाड़ी और उस से आगे सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मौसम में राहत के बाद ही यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।
बुधवार को पवित्र गुफा में 16 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
इससे पहले बुधवार को पवित्र गुफा में 16457 भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं, यात्रा के दौरान सोनामर्ग के गुंड स्थान पर एक महिला यात्री की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, लापता 40 यात्रियों में से 32 लोग मिल गए हैं। अब 8 ही लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बुधवार को बालटाल रूट से 10,500 श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा के लिए रवाना किया गया। पहलगाम से भी हजारों श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की ओर भेजा गया। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 6,415 श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए रवाना किया गया, जो देर शाम तक अपने पड़ाव स्थलों तक पहुंच गया था।
अमरनाथ गुफा के पास त्रासदी के बावजूद भोले के भक्तों में उत्साह और जोश में कोई कमी नहीं आई है। देशभर से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। तत्काल पंजीकरण के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। अग्रिम यात्री पंजीकरण करवाने वाले यात्री सीधे ही आधार शिविर पहलगाम और बालटाल पहुंच रहे हैं।