फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Shopian, Three Accused Arrested, Cattle Recovered

Srinagar News: चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, मवेशी बरामद

विज्ञापन
Shopian, Three Accused Arrested, Cattle Recovered
शोपियां। पुलिस ने चोरी की एक प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही केस सुलझा लिया। चोरी किए गए मवेशियों को बरामद करते हुए तीन आरोपियों को वीरवार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

थाना शोपियां में एफआईआर दर्ज की गई थी जो मोहम्मद याकूब डार निवासी पिंजूरा की लिखित शिकायत पर आधारित थी। शिकायत में बताया गया कि बीती रात चोरों ने उनकी दो गायें, एक बछड़ा और चार भेड़ें चुरा लीं। जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई। सतत प्रयासों, सटीक जांच और तकनीकी विश्लेषण के चलते पुलिस ने मुगल रोड के जरिए राजोरी भागने की कोशिश कर रहे तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशरफ खताना, निवासी खवास गुंड राजोरी, वर्तमान में पदशाह चौक (ड्राइवर), अरशिद अहमद खताना निवासी कनाला खवास राजोरी, वर्तमान में पदशाहबाग श्रीनगर, अमजद हुसैन खताना निवासी कनला खवास राजोरी, वर्तमान में श्रीनगर के तौर पर हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed