{"_id":"ef1d51870246c41900052eb491e1d1d6","slug":"several-suspected-youth-detained-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई संदिग्ध युवक हिरासत में लिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई संदिग्ध युवक हिरासत में लिए
श्रीनगर/अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर में बंदूक छीनने की घटनाओं और युवाओं के आतंकी पन्नों में शामिल होने की घटनाओं के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने जिले के काकपुरा, लिल्हार, नमन, संबूरा, बड़ीबाग़, परिगाम, वरवन, वनपुरा समेत अन्य कई इलाकों में छापेमारी की है।
विज्ञापन
कई संदिग्ध युवाओं को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खबर यह है कि कई युवा आतंक के पन्नों में शामिल हो गए हैं। यही लोग सुरक्षाकर्मियों से बंदूकें छीनने जैसी घटनाओं में शामिल हो सकते हैं। आतंकियों के पास हथियारों की कमी है। इस कारण्ा सुरक्षाकर्मियों की बंदूकें छीनी जा रही हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दो दिनों में दो सर्विस राइफलें छीनी गई हैं। सोमवार को भाजपा नेता का ड्राइवर उनके पीएसओ मंजूर अहमद की सर्विस राइफल पुलवामा के पृचू इलाके से लेकर फरार हो गया। इसके ठीक अगले दिन उसी जिले से अस्पताल की गार्ड ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल मेहर मकसूद की सर्विस राइफल आतंकी छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन
साथी दोनों पुलिसकर्मियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इससे पूर्व भी श्रीनगर के शेखबाग इलाके में स्थित आरएंडबी मंत्री अल्ताफ बुखारी के घर से गॉर्ड ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी दो सर्विस राइफल लेकर फरार हो गया था। वह भी पुलवामा जिले का रहने वाला था।
पुलिस ने बाद में आतंकी संगठन हिज्ब में शामिल होने की पुष्टि की थी। वहीं पुलवामा में मंगलवार को हुई राइफल छीनने की घटना के बाद जिले में सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिये गए हैं। पैदल चलने वालों के साथ-साथ आते जाते वाहनों की भी तलाशी की जा रही है।